बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हेरा फेरी को लेकर फैंस के बीच काफी समय से बेसब्री थी। लंबे समय से चली आ रही अफवाहों, विवादों और बदलावों के बीच अब आखिरकार साफ हो गया है कि हेरा फेरी 3 बनने जा रही है — और वो भी असली तिकड़ी के साथ: राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल)
⚠️ क्या हुआ था पहले?
काफी समय तक ये खबरें चल रही थीं कि परेश रावल हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट डालकर ये कन्फर्म किया था की वो अब Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं है ये खबर सुनकर दर्शकों में मायूसी छा गई थी और सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराज़गी जताई थी। इसी दौरान खबर आई कि अक्षय कुमार की टीम ने परेश रावल को 25 करोड़ का लीगल नोटिस भी भेजा था, जिसने गलत तरीके से फिल्म को छोड़ने और नुकसान करने का दावा किया था। और यह मामला कोर्ट मे भी चल गया था |
यह मामला दर्शकों के लिए बेहद उलझन भरा था। लोग सोच रहे थे कि क्या अब कभी असली हेरा फेरी गैंग को एक साथ देख पाएंगे?
✅ अब सब ठीक हो गया है
हाल ही में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि दरसक हमे बहुत प्यार करते है और हमे अपनी फिल्म को लेकर careful रहना चाहिए और अच्छी मेहनत कर के फिल्म को बनानी चाहिए जिससे दर्सको की expectation पर कहरे उतरे और साथ मे उन्होंने ये भी कहा सुनील मै और अक्षय और प्रियदर्शन बहोत ही पुराने मित्र है | मै चाहता हु सब आए और मेहनत से काम करे |
यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस ने पुराने मीम्स, डायलॉग्स और सीन्स को फिर से शेयर करना शुरू कर दिया।
🙌 दर्शकों की भावनाएं
हेरा फेरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अनुभव है। इसकी कॉमेडी, करैक्टर और डायलॉग्स — सबने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी है।
जब राजू की चालाकी, श्याम की मासूमियत और बाबू भैया का ट्रेडमार्क स्टाइल एक साथ आता है, तो हँसी का धमाका तय है। यही वजह है कि इस फिल्म की वापसी का मतलब है लोगों की भावनाओं की वापसी।
💬 निष्कर्ष
हेरा फेरी 3 अब सिर्फ एक अफवाह नहीं, एक तय हकीकत बन चुकी है। विवादों और अफवाहों के बाद अब सबकुछ ठीक हो गया है और असली टीम एक बार फिर तैयार है भारत को हँसाने के लिए।
हम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म जल्द ही थिएटर में आए और हम सभी फिर से उस पुराने हेरा फेरी के दौर को जी सकें।
👇 आपको इस फिल्म को लेकर क्या लगता है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद!
Other Link:–
Baaghi 4 First Day Box Office Collection: दमदार ओपनिंग, 12.5 करोड़ की कमाई (https://sochexpress.com/baaghi-4-first-day-box-office-collection-2025/)
All Movies Box Office Collection Report (https://sochexpress.com/box-office-collection/)
2025 में GST रेट: भारत में टैक्स स्ट्रक्चर और बदलाव (https://sochexpress.com/gst-rate-2025-india/)
नितिन गडकरी के बेटे की कंपनी: ₹17 करोड़ से ₹510 करोड़ तक का सफ़र – सच्चाई क्या है? (https://sochexpress.com/nitin-gadkari-son-company-cian-agro-growth/)



