एशिया कप 2025: भारत ने श्रीलंका को रोमांचक सुपर ओवर में हराया

Asia Cup 2025: India vs Sri Lanka match, India won in Super Over

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर मे हराया | हालाकी भारत इस मैच से पहले ही फाइनल मे पहुच चुका है | यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं था, जहाँ दोनों टीमों ने पूरे 40 ओवरों तक दमदार प्रदर्शन किया और स्कोर बराबर रहा। अंततः मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की।

भारत की पारी – स्थिर शुरुआत और जोरदार फिनिश

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 202/5 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया |

  • अभिषेक शर्मा एक बार फिर आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर 61 रन ठोके। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी देखने को मिली।
  • तिलक वर्मा ने दबाव भरे हालात में नाबाद 49 रन (34 गेंदों) की महत्वपूर्ण पारी खेली और अंत तक डटे रहे।
  • संजू सैमसन ने भी तिलक वर्मा का साथ देते हुवे मात्र 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत करने में योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में

  • चरीथ असलंका (2 ओवर, 1/18),
  • दसुन शनाका (2 ओवर, 1/23),
  • और महेश तीक्षाना (4 ओवर, 1/36) ने विकेट चटकाए।

श्रीलंका की पारी – निस्संका का तूफान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 20 ओवरों में 202/5 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया।

  • पथुम निस्संका ने अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने 58 गेंदों पर ताबड़तोड़ 107 रन बनाए। उनकी पारी में शॉट्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।
  • कुसल परेरा ने भी 32 गेंदों पर तेज़ 58 रन बनाए और पारी को गति दी।
  • आख़िरी ओवरों में दसुन शनाका ने 22* (11 गेंदें) की तेज़ पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में

  • हार्दिक पांड्या ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया (1 ओवर)।
  • वरुण चक्रवर्ती (4 ओवर, 1/31) और कुलदीप यादव (4 ओवर, 1/31) ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

सुपर ओवर – भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा

मैच टाई होने के बाद फैसला सुपर ओवर में हुआ।

  • श्रीलंका की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए Kushal Perera और Dasun shanaka ने अरशदीप सिंह की धारदार गेंदबाज़ी के सामने घुटने टेक दिए। अरशदीप ने सिर्फ 5 गेंदों में 2 विकेट निकालकर श्रीलंका को 2 रन पर समेट दिया। आपको बता दे की अरशदीप सिंह की पहली ही गेद पर Kushal Parera बाउंड्री पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हो गए | और 5 बोल पर Dasun shanaka कैच आउट हो गए |
  • जवाब में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने ओवर की पहली ही गेंद पर 3 रन दौड़ कर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

Super Over के चौथी बोल पर हुवा विवाद

आपको बता दे की सुपर ओवर के 4 बोल जब Arshdeep Singh ने डाली तो Dasun shanaka को वो बोल मिस हो गई और रन के लिए दौड़े तब तक कीपर संजु सैमसंग ने रन आउट कर दिया | और Arshdeep Singh ने अपील की तो अम्पायर ने आउट भी दे दिया | | लेकिन ये जो रन आउट था ये लेग अम्पायर ने न देकर सामने वाले अम्पायर ने दिया फिर Dasun Shanaka ने रिव्यू ले लिया और उसके बल्ले से बोल टच नहीं थी | लेकिन रन आउट था और ये रन आउट मे बल्लेबाज कलीच से लगभग आधी दूरी पे था | लेकिन लेग उमपायर ने रन आउट नहीं दिया था इसी वजह से आउट नहीं दिया गया | फिर अम्पायर को अपना निर्णय चेंज करना पड़ा | सूर्य कुमार यादव बोले तब मेरा रिव्यू का टाइम का क्या होगा उमपायर ने कहा ये नोट आउट ही दिए जाएगा |

प्लेयर ऑफ द मैच – पथुम निस्संका

हालाँकि श्रीलंका मैच हार गया, लेकिन पथुम निस्संका को उनकी शानदार शतकीय पारी (107 रन, 58 गेंदें) के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

मैच का सार

  1. भारत – 202/5 (20 ओवर)
    • अभिषेक शर्मा – 61 (31)
    • तिलक वर्मा – 49* (34)
    • संजू सैमसन – 39 (23)
  2. श्रीलंका – 202/5 (20 ओवर)
    • पथुम निस्संका – 107 (58)
    • कुसल परेरा – 58 (32)
    • दसुन शनाका – 22* (11)

सुपर ओवर:

  • श्रीलंका – 2/2
  • भारत – 3/0

निष्कर्ष

एशिया कप 2025 का यह मैच क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका पर बाज़ी मार ली। इस जीत के साथ भारत ने न केवल फाइनल में जगह बनाई बल्कि क्रिकेट प्रशंसकों को भी रोमांच का बेहतरीन तोहफा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *