भारतीय क्रिकेट में चयन केवल प्रदर्शन का विषय नहीं रहता, बल्कि वह नीति, संकेत और भविष्य की दिशा भी तय करता है।
February में होने वाले T20 World Cup के लिए जैसे ही Team India का squad सामने आया, तीन नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में आ गए — Ishan Kishan, Sanju Samson और Shubman Gill। अब ये नाम क्यों चर्चा मे है हम आपको बताते है |
यह चयन सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि सोच का चयन भी है।
Ishan Kishan: अचानक वापसी या सोची-समझी रणनीति?
Ishan Kishan का नाम सुनते ही पहला सवाल यही उठता है —
👉 “वह अचानक कहाँ से आ गए?”
आपको बता दे की ईशान किशन का जब से t20 world Cup मे चयन हुवा है तब से चर्चा मे है | एक समय था जब Ishan Kishan India T20 setup का अहम हिस्सा थे। और वो यक बेहतरीन खिलाड़ी भी है फिर अचानक वह टीम से गायब हो गए।
कोई बड़ी चोट नहीं, कोई आधिकारिक बयान नहीं — बस चुप्पी।
इस दौरान Ishan ने Domestic Cricket में खुद को झोंक दिया। अपनी कप्तानी मे अपनी टीम को सीरीज जिताया |
- लगातार मैच
- आक्रामक बल्लेबाज़ी
- Pressure situations में रन
यहीं से कहानी पलटती है।
Ishan Kishan की वापसी यह दिखाती है कि Domestic performance को अब फिर से गंभीरता से लिया जा रहा है, जो Indian cricket के लिए एक अच्छा संकेत है।
लेकिन सवाल यह भी है —
क्या यह वापसी performance based है या team balance based? ये सोचने पर मजबूर करती है |
Sanju Samson: मौका मिला, लेकिन क्या भरोसा भी मिला?
Sanju Samson का चयन होना अपने आप में कोई नई बात नहीं है, Sanju Samson के चयन को लेकर हमेशा से चर्चा रहा है की इतने बेहतरीन प्लेयर को मौका क्यों नहीं मई रहा है क्रिकेट फैन भी soscial media पर इस बात को हमेशा उठाते रहे है | लेकिन फाइनली Sanju Samson को यक अच्छा मौका मिल है अपनी काबिलियत दिखने का |
लेकिन हर चयन के साथ एक बहस ज़रूर आती है।
Sanju के पास है:
- Clean hitting ability
- Experience
- Middle order stability का option
फिर भी, उन्हें लेकर हमेशा यह भावना रहती है कि
“मौका मिलता है, लेकिन continuity नहीं।”
Analysis:
Sanju Samson का चयन बताता है कि selectors अब flexible middle-order options चाहते हैं।
लेकिन बड़ा सवाल यह है —
क्या उन्हें playing XI में लगातार मौके मिलेंगे या वह फिर सिर्फ “backup option” बनकर रह जाएंगे?
Shubman Gill का बाहर होना: Performance का असर या Role confusion?
सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला नाम जो T20 World Cup 2026 squad में नहीं है — Shubman Gill।
इंडियन टीम इस समय काफी talented प्लेयर से भरा हुवा है | इससे ये साफ जाहीर होता है की अगर आपकी performance सही नहीं रही तो आपको टीम से बाहर कर दिया जाएगा चाहे आप कितने भी बड़े खिलाड़ी क्यों न हो |
Gill का talent unquestionable है, लेकिन हालिया समय में:
- T20 format में consistency की कमी
- Big match impact नहीं
- Strike rate पर सवाल
Shubman Gill का बाहर होना यह साफ करता है कि अब सिर्फ नाम नहीं, format-specific performance मायने रखती है।
T20 World Cup में selectors शायद यह संदेश देना चाहते हैं कि
“Form temporary नहीं, format के हिसाब से होना चाहिए।”
Selectors क्या संदेश दे रहे हैं?
इस पूरे चयन से तीन बड़े संकेत मिलते हैं:
- Domestic Cricket फिर से अहम हो रहा है
- T20 में intent और adaptability सबसे ऊपर है
- Reputation से ज़्यादा current utility देखी जा रही है
Final Thought
Ishan Kishan की वापसी उम्मीद जगाती है,
Sanju Samson का चयन सवाल उठाता है,
और Shubman Gill का बाहर होना चेतावनी देता है।
यह Team India का सिर्फ squad नहीं, बल्कि आने वाले समय की selection philosophy है।
(लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सवाल):
- क्या Gill को और मौके मिलने चाहिए थे?
- क्या Ishan की वापसी देर से हुई?
- Sanju Samson को आखिर कब full trust मिलेगा?
इन सवालों पर आपकी क्या राय है कमेन्ट बॉक्स मे अपनी राय जरूर दे | ऐसे ही न्यूज के लिए जुड़े रहे Soch Express के साथ
Image credits: Shubman Gill & Ishan Kishan via Wikimedia Commons (CC BY 3.0)
Other Links :

