भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में इस बार दो शानदार कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया है। शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (Jawan) के लिए और विक्रांत मैसी को 12th फेल में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का सम्मान दिया गया है। Female मे किसने जीता बेस्ट ऐक्टर और किस हिन्दी फिल्म को मिला अवॉर्ड नीचे पढे |
शाहरुख खान – जवान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने जवान फिल्म से एक बार फिर साबित किया कि वह किसी भी किरदार को अपनी अदाकारी से यादगार बना सकते हैं। फिल्म में उनका एक्शन, इमोशन और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। दर्शकों को भी ये फिल्म खूब पसंद आई | वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ कमाई की थी | ये फिल्म देश के जवानों किसान और राजनीति भ्रस्टाचार पे आधारित थी | शाहरुख खान के साथ साथ इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण भी नजर आई थी |
विक्रांत मैसी – 12th फेल
वहीं, विक्रांत मैसी ने 12th फेल में एक साधारण युवक की संघर्ष भरी कहानी को इतनी सच्चाई से पर्दे पर उतारा कि दर्शक उनके किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ गए। इस फिल्म ने उन्हें करियर का सबसे बड़ा सम्मान दिलाया है। ये फिल्म IPS officer मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी IRS Shraddha Joshi पे आधारित थी | ये फिल्म एक Real story थी इसी लिए दर्शकों का इतना प्यार मिल | ये फिल्म एक गरीब लड़के और उसके ईमानदार परिवार के संघर्ष को दिखती है कैसे एक साधारण घर का लड़का IPS बनने के सपने को पूरा करता है |
Female Best Actor Award
आपको बता दे की बेस्ट ऐक्टर female के लिए इस बार रानी मिखर्जी (Rani Mukerji) को चुना गया है | फिल्म Mrs Chatterjee vs Norway के लिए | हालाकी ये फिल्म उतनी चर्चा मे नहीं थी | न ही ये फिल्म उतनी चली थी |
प्रमुख नामांकित हिंदी फिल्में
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) – यह फिल्म ‘सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म’ के पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी और अंततः यह पुरस्कार जीता भी।
सम बहादुर (Sam Bahadur) – यह फिल्म ‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ के पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी और अंततः यह पुरस्कार जीता भी। इस फिल्म मे विक्की कौशल ने काफी बेहतरीन ऐक्टिंग की थी | ये फिल्म काफी पोपुलर भी हुई थी |
दोनों कलाकारों की सफलता
इन दोनों कलाकारों की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। यह दिखाता है कि बॉलीवुड में न सिर्फ बड़े स्टार्स बल्कि टैलेंट और मेहनत की भी उतनी ही कद्र होती है।
Image Credit: IMDb / Production House
Other Link:-



